Posts

Showing posts from August, 2021

क से झ तक के वर्ण से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

Image
 पिछले अध्याय में हमने स्वर के वर्ण क्रमानुसार पर्यायवाची शब्द पढ़े और आज हम इस लेख में क से झ तक पर्यायवाची मतलब की क से झ तक वर्शुण से शुरू होने वाले शब्द के पर्यायवाची शब्द पढ़ेंगे क से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द कमल - नलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर। किरण - गभस्ति, रश्मि, मयूख, मरीचि, ज्योति, अंशु, अर्चि, गो, कर, प्रभा। कामदेव - मदन, मनोज,पंचशर, मनसिज, काम, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पक, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ। कपड़ा - मयुख, वस्त्र,  अंशु, कर, अम्बर, चीर, वसन, पट,परिधान। कुबेर - कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज। किस्मत - होनी, विधि, नियति, भाग्य। कच - बाल, केश,  रोम, शिरोरूह, कुन्तल, चिकुर, अलक,। कबूतर - कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल। कण्ठ - ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा। कृपा - प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह। किताब - पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक। किनारा - तीर, कूल, कगार, तट। किसान - कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता। कृष्...

स्वरों के वर्णक्रमानुसार पर्यायवाची शब्द - Hindi OS

Image
हेलो दोस्तो! पिछले अध्याय में हम पर्यायवाची शब्द के बारे में जान गए हैं। आज इस लेख में हम अधिक से अधिक अ से औ तक वर्ण का क्रमानुसार पर्यायवाची शब्द पढेंगे। वर्ण क्रमानुसार पर्यायवाची शब्द  आइए स्वरों जैसे अ, आ, इ, ई .... औ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द पढ़ते है। अ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द अंधकार – तम, तमस, अंधियारा, तिमिर, अँधेरा। अपमान – अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, तिरस्कार। अलंकार – आभूषण, गहना, जेवर। अहंकार – दंभ, अभिमान, दर्प, मद, घमंड। अमृत – सुधा, अमिय, पीयूष, सोम। असुर – दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज, रात्रिचर, तमचर। अतिथि – मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक। अनुपम – अपूर्व, अतुल्य, अनोखा, अद्भुत, अनन्य। अर्थ – धन, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा। अश्व – हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, बाजि, सैन्धव। अंतर - भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क। अंतर्धान - गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य। अंदर - भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर। अंदाज - अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान। आ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द आत्मा – जीव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण। आग – अनल...

Paryayvachi Shabd kise kahate hai? पर्यायवाची शब्द

Image
Paryayvachi shabd ki paribhasha : हेलो दोस्तो! आज हम इस लेख में पर्यायवाची शब्द के बारे में पढेंगे। जैसे कि पर्यायवाची शब्द क्या है, परिभाषा, और प्रकार के बारे में विस्तृत पढेंगे। पर्यायवाची शब्द क्या है | Paryayavachi Shabd kya hai किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में ये एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। अर्थात जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, या पर्यायवाची शब्द कहते हैं। जैसे :- पावक का पर्यायवाची - कृशानु, हुताशन, वैश्वानर, शुचि, ज्वाला, आग, अनल। मुँह का पर्यायवाची - चेहरा, मुखड़ा, आनन, मुख। पर्यायवाची कितने प्रकार की होती है पर्यायवाची को तीन भागों में बांटा जा सकता है। 1. पूर्ण पर्याय 2. पूर्णा पूर्ण पर्याय 3. अपूर्ण पर्याय 1. पूर्ण पर्याय पर्यायवाची शब्द :- वाक्य में यदि एक शब्द के स्थान पर दूसरा शब्द रखा जा सके और अर्थ में कोई अंतर नहीं पड़ता हो, तो यह उसका पूर्ण पर्याय है। जैसे- जलज,वारिज। 2. पूर्णा पूर्ण पर्याय पर्यायवाची शब्द :- जो एक प्रसंग में तो पूर्ण...

छंद की परिभाषा, अंग तथा भेद - Hind OS

Image
आज इस लेख में हम छंद के बारे में पढेंगे जैसे- छंद की परिभाषा, अंग तथा भेद इत्यादि। चलिये सबसे पहले छंद का मतलब जान लेते हैं। छंद क्या है | Chhand kya hai छंद शब्द संस्कृत के छिदि धातु से बना है छिदि का अर्थ है ढकना, आच्छादित करना। सर्वप्रथम छंद की चर्चा ऋग्वेद में आई है। छंद वह सुंदर आवरण है जो कविता-कामिनी के शरीर को ढक कर उसके सौंदर्य में वृद्धि करता है। छंद की परिभाषा  जिन रचनाओं में वर्ण, मात्रा, यति, गति, तुक आदि पर बल दिया जाता है वे छंद कहलाते हैं। अक्षरों की संख्या एवं क्रम मात्रा, गणना तथा यति- गति से संबंधित विशिश्ट नियमों से नियोजित पद रचना छंद कहलाती है। आइये अब यह जान लेते हैं कि छंद के कितने अंग होते हैं। छंद के अंग | Chhand ke ang छंद के सात अंग होते हैं जो निम्नलिखित है। वर्ण मात्रा यति गति तुक लघु और गुरु गण 1. वर्ण क्या है वर्ण ही अक्षर कहलाते हैं। यह एक छोटी सी आवाज है जिसे तोड़ा नहीं जा सकता। वर्ण के दो भेद होते है। (I)- लघु/ह्रस्व स्वर- जिसका उच्चारण करने में कम समय (एक मात्रा का समय) लगता है, उसे लघु/ह्रस्व स्वर कहा जाता है जैसे :- अ, इ, उ,ऋ। (II)- दीर्घ स्वर-...