क से झ तक के वर्ण से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

 पिछले अध्याय में हमने स्वर के वर्ण क्रमानुसार पर्यायवाची शब्द पढ़े और आज हम इस लेख में क से झ तक पर्यायवाची मतलब की क से झ तक वर्शुण से शुरू होने वाले शब्द के पर्यायवाची शब्द पढ़ेंगे

क से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • कमल- नलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर।
  • किरण- गभस्ति, रश्मि, मयूख, मरीचि, ज्योति, अंशु, अर्चि, गो, कर, प्रभा।
  • कामदेव- मदन, मनोज,पंचशर, मनसिज, काम, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पक, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ।
  • कपड़ा- मयुख, वस्त्र,  अंशु, कर, अम्बर, चीर, वसन, पट,परिधान।
  • कुबेर- कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज।
  • किस्मत- होनी, विधि, नियति, भाग्य।
  • कच- बाल, केश,  रोम, शिरोरूह, कुन्तल, चिकुर, अलक,।
  • कबूतर- कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल।
  • कण्ठ- ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा।
  • कृपा- प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह।
  • किताब- पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक।
  • किनारा- तीर, कूल, कगार, तट।
  • किसान- कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता।
  • कृष्ण- राधापति, घनश्याम, गोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ,  कंसारि, रणछोड़, बंशीधर, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन, गिरधारी।
  • कान- कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट।
  • कोयल- कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
  • क्रोध- रोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात।
  • कार्तिकेय- कुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द।
  • कुत्ता- श्वा, श्रवान, कुक्कुर।
  • शुनक, सरमेव।
  • कल्पद्रुम- देवद्रुम, कल्पवृक्ष, पारिजात, मन्दार, हरिचन्दन।
  • काक- कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन।
  • कंगाल- निर्धन, गरीब, रंक, धनहीन।
  • कंचन- स्वर्ण, सोना, कनक, कुंदन, हिरण्य।
  • कंजूस- कृपण, सूम, मक्खीचूस।
  • कंटक- काँटा, खार, सूल।
  • कंदरा- गुफा, खोह, विवर, गुहा।
  • कछुआ- कच्छप, कमठ, कूर्म।
  • कटक- फौज, सेना, पलटन, लश्कर, चतुरंगिणी।
  • कद्र- मान, सम्मान, इज्जत, प्रतिष्ठा।
  • कमजोर- निर्बल, बलहीन, दुर्बल, मरियल, शक्तिहीन।
  • कमला- लक्ष्मी, महालक्ष्मी, श्री, हरप्रिया।
  • कर्ज- उधार, ऋण, कर्जा, उधारी, कुसीद।
  • कलानाथ- चंद्रमा, कलाधर, सुधांशु, हिमांशु, सुधाकर, सोम, तारापति।
  • कल्याण- भलाई, परहित, उपकार, भला।
  • कष्ट- तकलीफ, पीड़ा, वेदना, दुःख।
  • काग- कौआ, कागा, काक, वायस।
  • कातिल- खूनी, हत्यारा, घातक।
  • कामधेनु- सुरभि, सुरसुरभि, सुरधेनु।
  • कायर- कापुरुष, डरपोक, बुजदिल।
  • काल- समय, वक्त, वेला।
  • कालकूट- जहर, विष, गरल, हलाहल।
  • काला- श्याम, कृष्ण, कलूटा, साँवला, स्याह।
  • किनारा- तट, तीर, कगार, कूल, साहिल।
  • किरण- किरन, अंशु, रश्मि, मयूख।
  • किरीट- ताज, मुकुट, शिरोभूषण।
  • किश्ती- कश्ती, नाव, नौका, नैया।
  • कीर- तोता, सुग्गा, सुआ, शुक।
  • कुंभ- घड़ा, गागर, घट, कलश।
  • कुसुम- पुष्प, फूल, प्रसून, पुहुप।
  • कृश- दुबला, क्षीणकाय, कमजोर, दुर्बल, कृशकाय
  • कृषि- किसानी, खेतीबाड़ी, काश्तकारी।
  • केतन- ध्वज, झंडा, पताका, परचम।
  • केवट- मल्लाह, माँझी, खेवैया, नाविक।
  • केसरी- शेर, सिंह, नाहर, वनराज, मृगराज, मृगेंद्र।
  • कोकिल- कोकिला, कोयल, पिक, श्यामा।
  • कोविद- विद्वान, पंडित, विशारद।
  • कुद्ध- नाराज, कुपित, क्रोधित, क्रोधी।
  • क्रूर- बेरहम, बेदर्द, बेदर्दी, बर्बर।


ख से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • खाना- भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन।
  • खग- पक्षी, द्विज, अण्डज, शकुनि, विहग, नभचर, पखेरू।
  • खंभा- स्तूप, स्तम्भ, खंभ।
  • खंड- अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा।
  • खटमल- मत्कुण, खटकीट, खटकीड़ा।
  • खद्योत- जुगनू, सोनकिरवा, पटबिजना, भगजोगिनी।
  • खर- गधा, गर्दभ, खोता, रासभ, वैशाखनंदन।
  • खरगोश- शशक, शशा, खरहा।
  • खल- दुष्ट, बदमाश, दुर्जन, गुंडा।
  • खलक- दुनिया, जगत, जग, विश्व, जहान।
  • खादिम- नौकर, चाकर, भृत्य, अनुचर।
  • खाविंद- पति, मियाँ, भर्तार, बालम, साजन, सैयाँ।
  • खिल्ली- मखौल, ठिठोली, उपहास।
  • खुदगर्ज- स्वार्थी, मतलबी, स्वार्थपरायण।
  • खुदा- राम, रहीम, रहमान, अल्लाह, परवरदिगार।
  • खौफ- डर, भय, दहशत, भीति।
  • खून- रक्त, लहू, शोणित, रुधिर।


ग से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • गणेश- विनायक, गजानन,  विघ्रनाशक, भवानीनन्दन, विघ्रराज, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजवदन, मोदकप्रिय, मोददाता, गणपति, लम्बोदर, महाकाय, गणनायक, शंकरसुवन, एकदन्त।
  • गंगा- देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी, सुरसरि, अमरतरंगिनी, विष्णुपदी, नदीश्वरी, त्रिपथगा।
  • गज- हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल ।
  • गाय- गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी।
  • गृह- घर, सदन, निकेतन, निवास, गेह, भवन, धाम, आगार, आवास, निलय, आयतन, आलय, मंदिर।
  • गर्मी- ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ।
  • गुरु- शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय।
  • गंगा- भगीरथी, मंदाकिनी,सुरसरिता, देवनदी, जाहनवी।
  • गरुड़- खगेश, पत्रगारि, वातनेय, खगपति, उरगारि, हरियान, सुपर्ण, विषमुख।
  • गँवार- अशिष्ट, असभ्य, उजड्ड।
  • गऊ- गैया, गाय, धेनु।
  • गगन- आसमान, आकाश, नभ, व्योम, अंतरिक्ष।
  • गज- हाथी, गय, गयंद, गजेंद्र, मतंग, मराल, फील।
  • गन्ना- ईख, इक्षु, उक्षु, ऊख।
  • गरदन- गला, कंठ, ग्रीवा, गलई।
  • गल्ला- अन्न, अनाज, फसल, खाद्यान्न।
  • गाँव- ग्राम, देहात, खेड़ा, पुरवा, टोला।
  • गाथा- कथा, कहानी, किस्सा, दास्तान।
  • गाना- गान, गीत, नगमा, तराना।
  • गाफिल- बेखबर, बेपरवाह, असावधान।
  • गिरि- पहाड़, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।
  • गिरिराज- हिमालय, पर्वतराज, पर्वतेश्वर, शैलेंद्र, गिरीश, गिरींद्र।
  • गीदड़- श्रृंगाल, सियार, जंबुक।
  • गुनाह- अपराध, कसूर, खता, दोष।
  • गुलामी- दासता, परतंत्रता, परवशता।
  • गेहूँ- कनक, गोधूम, गंदुम।
  • गोद- अंक, क्रोड़, गोदी।
  • गोधूलि- साँझ, संध्या, शाम, सायंकाल।
  • ग्रामीण- ग्राम्य, ग्रामवासी, देहाती।
  • ग्राह- मगरमच्छ, घड़ियाल, मगर, झषराज।
  • गदहा- खर, गर्दभ,  बेशर, चक्रीवान, धूसर, रासभ, वैशाखनन्दन।


घ से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • घट- घड़ा, कलश, कुम्भ, निप।
  • घर- आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास।
  • घृत- घी, अमृत, नवनीत।
  • घटना- हादसा, वारदात, वाक्या।
  • घन- मेघ, बादल, घटा, अंबुद, अंबुधर।
  • घपला- गड़बड़ी, गोलमाल, घोटाला।
  • घमंड- दंभ, दर्प, गुमान, अभिमान, गर्व, गरूर, अहंकार।
  • घुड़सवार- अश्वारोही, तुरंगी, तुरंगारूढ़।
  • घुमक्कड़- भ्रमणशील, पर्यटक, यायावर।
  • घूँस- घूस, रिश्वत, उत्कोच।
  • घोड़ा- तुरंग, हय, घोट, घोटक, अश्व।
  • घास- तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद।


च से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • चन्द्र- चाँद, सुधांशु, सुधाधर, राकेश, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि, हिमांशु, इंदु, सुधाकर, विधु, शशि, चंद्रमा, तारापति।
  • चरण- पद, पग, पाँव, पैर, पाद।
  • चतुर- विज्ञ, निपुण, कुशल, दक्ष,  नागर, पटु, प्रवीण, योग्य।
  • चोर- तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुम्भिल, खनक, साहसिक।
  • चाँदनी- चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई।
  • चाँदी- रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास।
  • चन्द्रिका- चाँदनी, ज्योत्स्ना, कौमुदी।
  • चंट- चालाक, घाघ, काइयाँ।
  • चंडी- दुर्गा, अंबा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती।
  • चंदन- गंधराज, गंधसार, मलयज।
  • चंद्रशेखर- महादेव, शिव, शंभु, शंकर, महेश्वर, नीलकंठ, आशुतोष।
  • चक्षु- नैन, आँख, दीदा, लोचन, नेत्र, नयन।
  • चतुरानन- विधाता, ब्रह्मा, सृष्टा, सृष्टिकर्ता।
  • चना- चणक, रहिला, छोला।
  • चर्मकार- मोची, चमार, पादुकाकार।
  • चारबाग- बाग, बगीचा, उपवन, उद्यान।
  • चारु- कमनीय, मनोहर, आकर्षक, खूबसूरत।
  • चावल- तंदुल, धान, भात।
  • चिट्ठी- पत्र, पाती, खत।
  • चिराग- दीया, दीपक, दीप, शमा।
  • चूहा- मूसा, मूषक, मुसटा, उंदुर।
  • चेरी- दासी, सेविका, बाँदी, नौकरानी, अनुचरी।
  • चेला- शागिर्द, शिष्य, विद्यार्थी।
  • चेहरा- शक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा।
  • चोरी- स्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष।
  • चौकन्ना- सचेत, सजग, सावधान, जागरूक, चौकस।
  • चौकीदार- प्रहरी, पहरेदार, रखवाला।
  • चौमासा- वर्षाकाल, वर्षाऋतु, बरसात।
  • चोटी- मूर्धा, शीश, सानु, शृंग।


छ से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • छतरी- छत्र, छाता, छत्ता।
  • छली- छलिया, कपटी, धोखेबाज।
  • छवि- शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा।
  • छानबीन- जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण।
  • छैला- सजीला, बाँका, शौकीन।
  • छँटनी- कटौती, छँटाई, काट-छाँट।
  • छटा- शोभा, छवि, सुंदरता, खूबसूरती।
  • छल- दगा, ठगी, फरेब, छलावा।
  • छाछ- मही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी।
  • छाती- सीना, वक्ष, उर, वक्षस्थल।
  • छींटाकशी- ताना, व्यंग्य, फब्ती, कटाक्ष।
  • छुटकारा- मुक्ति, रिहाई, निजात।
  • छेरी- बकरी, छागी, अजा।
  • छोर- नोक, कोर, किनारा, सिरा।


ज से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • जल- मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय।
  • जहर- गरल, कालकूट, माहुर, विष ।
  • जगत- संसार, विश्व,  भव, दुनिया, जग, जगती, लोक, भुवन।
  • जीभ- रसना, रसज्ञा, वाणी, वाचा, जिह्वा, रसिका,  जबान।
  • जंगल- विपिन, कानन, गहन, कांतार, वन, अरण्य, बीहड़, विटप।
  • जेवर- गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल।
  • ज्योति- आभा, छवि, प्रभा, भा, द्युति, दीप्ति, रुचि, रोचि।
  • जहाज- पोत, जलयान।
  • जानकी- सीता, वैदही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा।
  • जंग- लड़ाई, संग्राम, समर, युद्ध।
  • जईफी- वृद्धावस्था, बुढ़ापा, बुजुर्गी।
  • जत्था- गुट, दल, समूह, टोली, गिरोह।
  • जनक- तात, बाप, पिता, बप्पा, बापू, वालिद।
  • जननी- माँ, माता, मम्मी, अम्मा, वालिदा।
  • जन्नत- स्वर्ग, सुरधाम, बैकुंठ, सुरलोक, हरिधाम।
  • जन्मांध- सूरदास, अंधा, आँधरा, नेत्रहीन।
  • जबह- वध, हत्या, कत्ल, खून।
  • जम्हूरियत- प्रजातंत्र, लोकतंत्र, लोकशाही, जनताशासन।
  • जमाई- दामाद, जामाता, जँवाई।
  • जमीन- धरती, भू, भूमि, पृथ्वी, धरा, वसुंधरा।
  • जय- जीत, फतह, विजय।
  • जरठ- वृद्ध, बुड्ढा, बूढ़ा।
  • जलाशय- तालाब, तलैया, ताल, पोखर, सरोवर।
  • जवान- तरुण, युवक, नौजवान, नौजवाँ, युवा।
  • जवानी- युवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई।
  • जहन्नुम- नरक, दोजख, यमपुरी, यमलोक।
  • जहाज- पोत, बेड़ा, जलयान, जलपोत।
  • जहीन- बुद्धिमानी, अक्लमंद, मेधावी, मेधावान, तीक्ष्ण बुद्धि।
  • जाँघ- उरु, जानु, जघन, जंघा, रान।
  • जाई- बेटी, कन्या, पुत्री, लड़की।
  • जासूस- गुप्तचर, भेदिया, खुफिया।
  • जिंदगी- जिंदगानी, जीवन, हयात।
  • जिल्लत- अपमान, तिरस्कार, अनादर, तौहीन, बेइज्जती।
  • जिस्म- देह, बदन, शरीर, काया, वपु।
  • जीव- रूह, प्राण, आत्मा, जीवात्मा।
  • जीविका- रोजी-रोटी, रोजी, आजीविका, वृत्ति।
  • जुल- धोखा, फरेब, दगा, छल।
  • जुलाहा- बुनकर, कोली, कोरी।
  • जोहड़- तालाब, तलैया, तड़ाग, सरोवर, जलाशय।
  • ज्ञानी- विद्वान, सुविज्ञ, आलिम, विवेकी, ज्ञानवान।
  • ज्योत्स्ना- चाँदनी, चंद्रप्रभा, कौमुदी, जुन्हाई।


झ से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • झरना- उत्स, स्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्त्रवण।
  • झण्डा- ध्वजा, पताका, केतु।
  • झंझा- अंधड़, आँधी, बवंडर, झंझावत, तूफान।
  • झाँसा- दगा, धोखा, फरेब, ठगी।
  • झींगुर- घुरघुरा, झिल्ली, जंजीरा, झिल्लिका।
  • झूठ- असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत।

Comments

Popular posts from this blog

मुहावरा का अर्थ और वाक्य - muhavare ka arth

छंद की परिभाषा, अंग तथा भेद - Hind OS

प्रत्यय की परिभाषा, प्रकार, भेद : Hindi OS