Paryayvachi Shabd kise kahate hai? पर्यायवाची शब्द - Hindi OS -->
Professional Themes

Showing themes that are Seo, fast loading, light, fresh and professional.

Paryayvachi shabd ki paribhasha: हेलो दोस्तो! आज हम इस लेख में पर्यायवाची शब्द के बारे में पढेंगे। जैसे कि पर्यायवाची शब्द क्या है, परिभाषा, और प्रकार के बारे में विस्तृत पढेंगे।

पर्यायवाची शब्द क्या है | Paryayavachi Shabd kya hai

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में ये एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।

अर्थात जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

जैसे :-

पावक का पर्यायवाची- कृशानु, हुताशन, वैश्वानर, शुचि, ज्वाला, आग, अनल।

मुँह का पर्यायवाची- चेहरा, मुखड़ा, आनन, मुख।

पर्यायवाची कितने प्रकार की होती है

पर्यायवाची को तीन भागों में बांटा जा सकता है।

1. पूर्ण पर्याय

2. पूर्णा पूर्ण पर्याय

3. अपूर्ण पर्याय

1. पूर्ण पर्याय पर्यायवाची शब्द :-

वाक्य में यदि एक शब्द के स्थान पर दूसरा शब्द रखा जा सके और अर्थ में कोई अंतर नहीं पड़ता हो, तो यह उसका पूर्ण पर्याय है। जैसे- जलज,वारिज।

2. पूर्णा पूर्ण पर्याय पर्यायवाची शब्द :-

जो एक प्रसंग में तो पूर्ण पर्याय हो, किंतु दूसरे प्रसंग में समानार्थक ना रह पाए, जैसे- कपड़े टांगना के स्थान पर कपड़े लटकाना कह दे तो वही अर्थ प्राप्त होता है, परंतु वह मुंह लटकाए बैठा है किस स्थान पर वह मुंह टांगे बैठा है नहीं कर सकते।

3. अपूर्ण पर्याय पर्यायवाची शब्द :-

समानार्थक शब्दों में अर्थ भेद।

वर्ण क्रमानुसार पर्यायवाची शब्द :-

(अ) 

शब्द  -----------   पर्यायवाची 

अंधकार – तम, तमस, अंधियारा, तिमिर, अँधेरा।

अपमान – अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, तिरस्कार।

अलंकार – आभूषण, गहना, जेवर।

(आ)

आत्मा – जीव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण।

आग – , कृशानु, वहनि, अनल, हुतासन, पावक, शिखी, वह्नि।

आकाश –  व्योम, आसमान, नभ, गगन, अम्बर,अर्श।

(इ)

इच्छा – अभिलाषा, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट।

इन्द्र – सुरेश, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, शचीपति।

इन्द्राणि – इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी।

( ई )

ईश्वर- परमपिता, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, विधाता।

ईख- गन्ना, ऊख, इक्षु।

ईप्सा- इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा।

( उ )

उपवन- बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन।

उक्ति- कथन, वचन, सूक्ति।

उग्र- प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट।

( ऊ )

ऊँचा- तुंग, उच्च, बुलंद, गगनस्पर्शी।

ऊँट- करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया।

ऊखल- ओखली, उलूखल, कूँडी।

( ऋ )

ऋक्ष- भालू, रीछ, भीलूक, भल्लाट, भल्लूक।

ऋक्षेश-  राकेश, कलाधर, चंद्रमा, चंदा, चाँद, शशि, निशानाथ।

ऋण- कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी।

( ए )

एकतंत्र- राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र।

एकदंत- गणेश, गजानन, विनायक, लंबोदर, विघ्नेश, वक्रतुंड।

एतबार- विश्वास, यकीन, भरोसा।

( ऐ )

ऐंठ- कड़, दंभ, हेकड़ी, ठसक।

ऐब- खामी, खराबी, कमी, अवगुण।

ऐयार- धूर्त, मक्कार, चालाक।

( ओ )

ओज- तेज, शक्ति, बल, चमक, कांति, दीप्ति, वीर्य।

ओंठ- ओष्ठ, अधर, लब, होठ।

ओला- हिमगुलिका, उपल, करका, हिमोपल।

( औ )

औचक- अचानक, यकायक, सहसा।

औरत- स्त्री, तिरिया, नारी, वनिता, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, घरवाली।

औचित्य- उपयुक्तता, तर्कसंगति, तर्कसंगतता।

यहाँ पर हमने वर्ण के अनुसार स्वर के कुछ ही शब्दों का पर्यायवाची शब्द प्रकाशित किया है। अगले लेख में हम और भी शब्दो के पर्यायवाची शब्द पढ़ेगें।

उम्मीद है की आप पर्यायवाची शब्द की परिभाषा, प्रकार और वर्ण के अनुसार शब्दो के पर्यायवाची शब्द जान गए होंगे। 

Paryayvachi Shabd kise kahate hai? पर्यायवाची शब्द

Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done