Hindi OS: Paryayavachi shabd -->
Professional Themes

Showing themes that are Seo, fast loading, light, fresh and professional.

 पिछले अध्याय में हमने स्वर के वर्ण क्रमानुसार पर्यायवाची शब्द पढ़े और आज हम इस लेख में क से झ तक पर्यायवाची मतलब की क से झ तक वर्शुण से शुरू होने वाले शब्द के पर्यायवाची शब्द पढ़ेंगे

क से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • कमल- नलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर।
  • किरण- गभस्ति, रश्मि, मयूख, मरीचि, ज्योति, अंशु, अर्चि, गो, कर, प्रभा।
  • कामदेव- मदन, मनोज,पंचशर, मनसिज, काम, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पक, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ।
  • कपड़ा- मयुख, वस्त्र,  अंशु, कर, अम्बर, चीर, वसन, पट,परिधान।
  • कुबेर- कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज।
  • किस्मत- होनी, विधि, नियति, भाग्य।
  • कच- बाल, केश,  रोम, शिरोरूह, कुन्तल, चिकुर, अलक,।
  • कबूतर- कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल।
  • कण्ठ- ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा।
  • कृपा- प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह।
  • किताब- पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक।
  • किनारा- तीर, कूल, कगार, तट।
  • किसान- कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता।
  • कृष्ण- राधापति, घनश्याम, गोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ,  कंसारि, रणछोड़, बंशीधर, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन, गिरधारी।
  • कान- कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट।
  • कोयल- कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
  • क्रोध- रोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात।
  • कार्तिकेय- कुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द।
  • कुत्ता- श्वा, श्रवान, कुक्कुर।
  • शुनक, सरमेव।
  • कल्पद्रुम- देवद्रुम, कल्पवृक्ष, पारिजात, मन्दार, हरिचन्दन।
  • काक- कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन।
  • कंगाल- निर्धन, गरीब, रंक, धनहीन।
  • कंचन- स्वर्ण, सोना, कनक, कुंदन, हिरण्य।
  • कंजूस- कृपण, सूम, मक्खीचूस।
  • कंटक- काँटा, खार, सूल।
  • कंदरा- गुफा, खोह, विवर, गुहा।
  • कछुआ- कच्छप, कमठ, कूर्म।
  • कटक- फौज, सेना, पलटन, लश्कर, चतुरंगिणी।
  • कद्र- मान, सम्मान, इज्जत, प्रतिष्ठा।
  • कमजोर- निर्बल, बलहीन, दुर्बल, मरियल, शक्तिहीन।
  • कमला- लक्ष्मी, महालक्ष्मी, श्री, हरप्रिया।
  • कर्ज- उधार, ऋण, कर्जा, उधारी, कुसीद।
  • कलानाथ- चंद्रमा, कलाधर, सुधांशु, हिमांशु, सुधाकर, सोम, तारापति।
  • कल्याण- भलाई, परहित, उपकार, भला।
  • कष्ट- तकलीफ, पीड़ा, वेदना, दुःख।
  • काग- कौआ, कागा, काक, वायस।
  • कातिल- खूनी, हत्यारा, घातक।
  • कामधेनु- सुरभि, सुरसुरभि, सुरधेनु।
  • कायर- कापुरुष, डरपोक, बुजदिल।
  • काल- समय, वक्त, वेला।
  • कालकूट- जहर, विष, गरल, हलाहल।
  • काला- श्याम, कृष्ण, कलूटा, साँवला, स्याह।
  • किनारा- तट, तीर, कगार, कूल, साहिल।
  • किरण- किरन, अंशु, रश्मि, मयूख।
  • किरीट- ताज, मुकुट, शिरोभूषण।
  • किश्ती- कश्ती, नाव, नौका, नैया।
  • कीर- तोता, सुग्गा, सुआ, शुक।
  • कुंभ- घड़ा, गागर, घट, कलश।
  • कुसुम- पुष्प, फूल, प्रसून, पुहुप।
  • कृश- दुबला, क्षीणकाय, कमजोर, दुर्बल, कृशकाय
  • कृषि- किसानी, खेतीबाड़ी, काश्तकारी।
  • केतन- ध्वज, झंडा, पताका, परचम।
  • केवट- मल्लाह, माँझी, खेवैया, नाविक।
  • केसरी- शेर, सिंह, नाहर, वनराज, मृगराज, मृगेंद्र।
  • कोकिल- कोकिला, कोयल, पिक, श्यामा।
  • कोविद- विद्वान, पंडित, विशारद।
  • कुद्ध- नाराज, कुपित, क्रोधित, क्रोधी।
  • क्रूर- बेरहम, बेदर्द, बेदर्दी, बर्बर।


ख से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • खाना- भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन।
  • खग- पक्षी, द्विज, अण्डज, शकुनि, विहग, नभचर, पखेरू।
  • खंभा- स्तूप, स्तम्भ, खंभ।
  • खंड- अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा।
  • खटमल- मत्कुण, खटकीट, खटकीड़ा।
  • खद्योत- जुगनू, सोनकिरवा, पटबिजना, भगजोगिनी।
  • खर- गधा, गर्दभ, खोता, रासभ, वैशाखनंदन।
  • खरगोश- शशक, शशा, खरहा।
  • खल- दुष्ट, बदमाश, दुर्जन, गुंडा।
  • खलक- दुनिया, जगत, जग, विश्व, जहान।
  • खादिम- नौकर, चाकर, भृत्य, अनुचर।
  • खाविंद- पति, मियाँ, भर्तार, बालम, साजन, सैयाँ।
  • खिल्ली- मखौल, ठिठोली, उपहास।
  • खुदगर्ज- स्वार्थी, मतलबी, स्वार्थपरायण।
  • खुदा- राम, रहीम, रहमान, अल्लाह, परवरदिगार।
  • खौफ- डर, भय, दहशत, भीति।
  • खून- रक्त, लहू, शोणित, रुधिर।


ग से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • गणेश- विनायक, गजानन,  विघ्रनाशक, भवानीनन्दन, विघ्रराज, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजवदन, मोदकप्रिय, मोददाता, गणपति, लम्बोदर, महाकाय, गणनायक, शंकरसुवन, एकदन्त।
  • गंगा- देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी, सुरसरि, अमरतरंगिनी, विष्णुपदी, नदीश्वरी, त्रिपथगा।
  • गज- हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल ।
  • गाय- गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी।
  • गृह- घर, सदन, निकेतन, निवास, गेह, भवन, धाम, आगार, आवास, निलय, आयतन, आलय, मंदिर।
  • गर्मी- ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ।
  • गुरु- शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय।
  • गंगा- भगीरथी, मंदाकिनी,सुरसरिता, देवनदी, जाहनवी।
  • गरुड़- खगेश, पत्रगारि, वातनेय, खगपति, उरगारि, हरियान, सुपर्ण, विषमुख।
  • गँवार- अशिष्ट, असभ्य, उजड्ड।
  • गऊ- गैया, गाय, धेनु।
  • गगन- आसमान, आकाश, नभ, व्योम, अंतरिक्ष।
  • गज- हाथी, गय, गयंद, गजेंद्र, मतंग, मराल, फील।
  • गन्ना- ईख, इक्षु, उक्षु, ऊख।
  • गरदन- गला, कंठ, ग्रीवा, गलई।
  • गल्ला- अन्न, अनाज, फसल, खाद्यान्न।
  • गाँव- ग्राम, देहात, खेड़ा, पुरवा, टोला।
  • गाथा- कथा, कहानी, किस्सा, दास्तान।
  • गाना- गान, गीत, नगमा, तराना।
  • गाफिल- बेखबर, बेपरवाह, असावधान।
  • गिरि- पहाड़, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।
  • गिरिराज- हिमालय, पर्वतराज, पर्वतेश्वर, शैलेंद्र, गिरीश, गिरींद्र।
  • गीदड़- श्रृंगाल, सियार, जंबुक।
  • गुनाह- अपराध, कसूर, खता, दोष।
  • गुलामी- दासता, परतंत्रता, परवशता।
  • गेहूँ- कनक, गोधूम, गंदुम।
  • गोद- अंक, क्रोड़, गोदी।
  • गोधूलि- साँझ, संध्या, शाम, सायंकाल।
  • ग्रामीण- ग्राम्य, ग्रामवासी, देहाती।
  • ग्राह- मगरमच्छ, घड़ियाल, मगर, झषराज।
  • गदहा- खर, गर्दभ,  बेशर, चक्रीवान, धूसर, रासभ, वैशाखनन्दन।


घ से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • घट- घड़ा, कलश, कुम्भ, निप।
  • घर- आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास।
  • घृत- घी, अमृत, नवनीत।
  • घटना- हादसा, वारदात, वाक्या।
  • घन- मेघ, बादल, घटा, अंबुद, अंबुधर।
  • घपला- गड़बड़ी, गोलमाल, घोटाला।
  • घमंड- दंभ, दर्प, गुमान, अभिमान, गर्व, गरूर, अहंकार।
  • घुड़सवार- अश्वारोही, तुरंगी, तुरंगारूढ़।
  • घुमक्कड़- भ्रमणशील, पर्यटक, यायावर।
  • घूँस- घूस, रिश्वत, उत्कोच।
  • घोड़ा- तुरंग, हय, घोट, घोटक, अश्व।
  • घास- तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद।


च से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • चन्द्र- चाँद, सुधांशु, सुधाधर, राकेश, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि, हिमांशु, इंदु, सुधाकर, विधु, शशि, चंद्रमा, तारापति।
  • चरण- पद, पग, पाँव, पैर, पाद।
  • चतुर- विज्ञ, निपुण, कुशल, दक्ष,  नागर, पटु, प्रवीण, योग्य।
  • चोर- तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुम्भिल, खनक, साहसिक।
  • चाँदनी- चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई।
  • चाँदी- रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास।
  • चन्द्रिका- चाँदनी, ज्योत्स्ना, कौमुदी।
  • चंट- चालाक, घाघ, काइयाँ।
  • चंडी- दुर्गा, अंबा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती।
  • चंदन- गंधराज, गंधसार, मलयज।
  • चंद्रशेखर- महादेव, शिव, शंभु, शंकर, महेश्वर, नीलकंठ, आशुतोष।
  • चक्षु- नैन, आँख, दीदा, लोचन, नेत्र, नयन।
  • चतुरानन- विधाता, ब्रह्मा, सृष्टा, सृष्टिकर्ता।
  • चना- चणक, रहिला, छोला।
  • चर्मकार- मोची, चमार, पादुकाकार।
  • चारबाग- बाग, बगीचा, उपवन, उद्यान।
  • चारु- कमनीय, मनोहर, आकर्षक, खूबसूरत।
  • चावल- तंदुल, धान, भात।
  • चिट्ठी- पत्र, पाती, खत।
  • चिराग- दीया, दीपक, दीप, शमा।
  • चूहा- मूसा, मूषक, मुसटा, उंदुर।
  • चेरी- दासी, सेविका, बाँदी, नौकरानी, अनुचरी।
  • चेला- शागिर्द, शिष्य, विद्यार्थी।
  • चेहरा- शक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा।
  • चोरी- स्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष।
  • चौकन्ना- सचेत, सजग, सावधान, जागरूक, चौकस।
  • चौकीदार- प्रहरी, पहरेदार, रखवाला।
  • चौमासा- वर्षाकाल, वर्षाऋतु, बरसात।
  • चोटी- मूर्धा, शीश, सानु, शृंग।


छ से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • छतरी- छत्र, छाता, छत्ता।
  • छली- छलिया, कपटी, धोखेबाज।
  • छवि- शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा।
  • छानबीन- जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण।
  • छैला- सजीला, बाँका, शौकीन।
  • छँटनी- कटौती, छँटाई, काट-छाँट।
  • छटा- शोभा, छवि, सुंदरता, खूबसूरती।
  • छल- दगा, ठगी, फरेब, छलावा।
  • छाछ- मही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी।
  • छाती- सीना, वक्ष, उर, वक्षस्थल।
  • छींटाकशी- ताना, व्यंग्य, फब्ती, कटाक्ष।
  • छुटकारा- मुक्ति, रिहाई, निजात।
  • छेरी- बकरी, छागी, अजा।
  • छोर- नोक, कोर, किनारा, सिरा।


ज से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • जल- मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय।
  • जहर- गरल, कालकूट, माहुर, विष ।
  • जगत- संसार, विश्व,  भव, दुनिया, जग, जगती, लोक, भुवन।
  • जीभ- रसना, रसज्ञा, वाणी, वाचा, जिह्वा, रसिका,  जबान।
  • जंगल- विपिन, कानन, गहन, कांतार, वन, अरण्य, बीहड़, विटप।
  • जेवर- गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल।
  • ज्योति- आभा, छवि, प्रभा, भा, द्युति, दीप्ति, रुचि, रोचि।
  • जहाज- पोत, जलयान।
  • जानकी- सीता, वैदही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा।
  • जंग- लड़ाई, संग्राम, समर, युद्ध।
  • जईफी- वृद्धावस्था, बुढ़ापा, बुजुर्गी।
  • जत्था- गुट, दल, समूह, टोली, गिरोह।
  • जनक- तात, बाप, पिता, बप्पा, बापू, वालिद।
  • जननी- माँ, माता, मम्मी, अम्मा, वालिदा।
  • जन्नत- स्वर्ग, सुरधाम, बैकुंठ, सुरलोक, हरिधाम।
  • जन्मांध- सूरदास, अंधा, आँधरा, नेत्रहीन।
  • जबह- वध, हत्या, कत्ल, खून।
  • जम्हूरियत- प्रजातंत्र, लोकतंत्र, लोकशाही, जनताशासन।
  • जमाई- दामाद, जामाता, जँवाई।
  • जमीन- धरती, भू, भूमि, पृथ्वी, धरा, वसुंधरा।
  • जय- जीत, फतह, विजय।
  • जरठ- वृद्ध, बुड्ढा, बूढ़ा।
  • जलाशय- तालाब, तलैया, ताल, पोखर, सरोवर।
  • जवान- तरुण, युवक, नौजवान, नौजवाँ, युवा।
  • जवानी- युवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई।
  • जहन्नुम- नरक, दोजख, यमपुरी, यमलोक।
  • जहाज- पोत, बेड़ा, जलयान, जलपोत।
  • जहीन- बुद्धिमानी, अक्लमंद, मेधावी, मेधावान, तीक्ष्ण बुद्धि।
  • जाँघ- उरु, जानु, जघन, जंघा, रान।
  • जाई- बेटी, कन्या, पुत्री, लड़की।
  • जासूस- गुप्तचर, भेदिया, खुफिया।
  • जिंदगी- जिंदगानी, जीवन, हयात।
  • जिल्लत- अपमान, तिरस्कार, अनादर, तौहीन, बेइज्जती।
  • जिस्म- देह, बदन, शरीर, काया, वपु।
  • जीव- रूह, प्राण, आत्मा, जीवात्मा।
  • जीविका- रोजी-रोटी, रोजी, आजीविका, वृत्ति।
  • जुल- धोखा, फरेब, दगा, छल।
  • जुलाहा- बुनकर, कोली, कोरी।
  • जोहड़- तालाब, तलैया, तड़ाग, सरोवर, जलाशय।
  • ज्ञानी- विद्वान, सुविज्ञ, आलिम, विवेकी, ज्ञानवान।
  • ज्योत्स्ना- चाँदनी, चंद्रप्रभा, कौमुदी, जुन्हाई।


झ से शुरू होने वाले शबो के पर्यायवाची शब्द

  • झरना- उत्स, स्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्त्रवण।
  • झण्डा- ध्वजा, पताका, केतु।
  • झंझा- अंधड़, आँधी, बवंडर, झंझावत, तूफान।
  • झाँसा- दगा, धोखा, फरेब, ठगी।
  • झींगुर- घुरघुरा, झिल्ली, जंजीरा, झिल्लिका।
  • झूठ- असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत।

View Details

हेलो दोस्तो! पिछले अध्याय में हम पर्यायवाची शब्द के बारे में जान गए हैं। आज इस लेख में हम अधिक से अधिक अ से औ तक वर्ण का क्रमानुसार पर्यायवाची शब्द पढेंगे।


वर्ण क्रमानुसार पर्यायवाची शब्द 

आइए स्वरों जैसे अ, आ, इ, ई .... औ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द पढ़ते है।

अ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • अंधकार – तम, तमस, अंधियारा, तिमिर, अँधेरा।
  • अपमान – अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, तिरस्कार।
  • अलंकार – आभूषण, गहना, जेवर।
  • अहंकार – दंभ, अभिमान, दर्प, मद, घमंड।
  • अमृत – सुधा, अमिय, पीयूष, सोम।
  • असुर – दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज, रात्रिचर, तमचर।
  • अतिथि – मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक।
  • अनुपम – अपूर्व, अतुल्य, अनोखा, अद्भुत, अनन्य।
  • अर्थ – धन, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
  • अश्व – हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, बाजि, सैन्धव।
  • अंतर- भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क।
  • अंतर्धान- गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
  • अंदर- भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर।
  • अंदाज- अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान।


आ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • आत्मा – जीव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण।
  • आग – अनल, हुतासन, पावक, कृशानु, वहनि, शिखी, वह्नि।
  • आकाश – नभ, गगन, अम्बर, व्योम, आसमान, अर्श।
  • आनंद – हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास।
  • आम – रसाल, आम्र, सौरभ, अमृतफल।
  • आश्रम – कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा।


इ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • इच्छा – अभिलाषा, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट।
  • इन्द्र – सुरेश, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, शचीपति।
  • इन्द्राणि – इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी।
  • इंसान- मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष।
  • इंसाफ- न्याय, फैसला, अद्ल।
  • इजाजत- स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।
  • इज्जत- मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
  • इनाम- पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश।
  • इलजाम- आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।


ई से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • ईश्वर- परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
  • ईख- गन्ना, ऊख, इक्षु।
  • ईप्सा- इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा।
  • ईमानदारी- सच्चा, सत्यपरायण, नेकनीयत, सत्यनिष्ठ।
  • ईर्ष्या- विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह।
  • ईसा- यीशु, ईसामसीह, मसीहा।
  • ईहा- मनोकामना, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, कामना।


उ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • उपवन- बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन।
  • उक्ति- कथन, वचन, सूक्ति।
  • उग्र- प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट।
  • उचित- ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।
  • उच्छृंखल- उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी।
  • उजड्ड- अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश।
  • उजला- उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल।
  • उजाड- जंगल, बियावान, वन।
  • उजाला- प्रकाश, रोशनी, चाँदनी।
  • उत्कष- समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान।
  • उत्कृष्ट- उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।
  • उत्कोच- घूस, रिश्वत।
  • उत्पति- उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय।
  • उद्धार- मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई।
  • उपाय- युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न।
  • उज्र- ऐतराज, विरोध, आपत्ति।
  • उत्थान- उत्कर्ष, प्रगति, उन्नयन।
  • उत्साह- उमंग, जोश, उछाह।
  • उदार- फ़राख़दिल, क्षीरनिधि, दरियादिल, दानशील, दानी।
  • उदाहरण- मिसाल, नजीर, दृष्टांत।
  • उद्दंड- ढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़।
  • उद्देश्य- लक्ष्य, प्रयोजन, मकसद।
  • उद्यान- बगीचा, बाग, वाटिका, उपवन।
  • उन्नति- प्रगति, तरक्की, विकास, उत्कर्ष।
  • उपकार- भेंट, नजराना, तोहफा।
  • उपहास- परिहास, मजाक, खिल्ली।
  • उपानह- खड़ाऊँ, पनही, पादुका, पदत्राण।
  • उमा- गौरी, गौरा, गिरिजा, पार्वती, शिवा, शैलजा, अपर्णा।
  • उम्मीद- आशा, आस, भरोसा।
  • उर- हृदय, दिल, वक्षस्थल।
  • उरग- सर्प, साँप, नाग, फणी, फणधर, मणिधर, भुजंग।
  • उलूक- उल्लू, चुगद, खूसट, कौशिक, घुग्घू।
  • उषा- सुबह, भोर, भिनसार, अलस्सुबह, ब्रह्ममुहूर्त।
  • उष्णीष- मुंड़ासा, पगड़ी, साफा, पाग, मुरेठा।


ऊ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • ऊँचा- तुंग, उच्च, बुलंद, गगनस्पर्शी।
  • ऊँट- करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया।
  • ऊखल- ओखली, उलूखल, कूँडी।
  • ऊसर- अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्य।
  • ऊधम- उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी।


ऋ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • ऋक्ष- भालू, रीछ, भीलूक, भल्लाट, भल्लूक।
  • ऋक्षेश- चंद्रमा, चंदा, चाँद, शशि, राकेश, कलाधर, निशानाथ।
  • ऋण- कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी।
  • ऋतुराज- बहार, मधुमास, वसंत, ऋतुपति, मधुऋतु।
  • ऋषभ- वृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ।
  • ऋषि- साधु, महात्मा, मुनि, योगी, तपस्वी।
  • ऋष्यकेतु- कामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ।


ए से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • एकतंत्र- राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र।
  • एकदंत- गणेश, गजानन, विनायक, लंबोदर, विघ्नेश, वक्रतुंड।
  • एतबार- विश्वास, यकीन, भरोसा।
  • एषणा- इच्छा, आकांक्षा, कामना, अभिलाषा, हसरत।
  • एहसान- कृपा, अनुग्रह, उपकार।


ऐ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • ऐंठ- कड़, दंभ, हेकड़ी, ठसक।
  • ऐब- खामी, खराबी, कमी, अवगुण।
  • ऐयार- धूर्त, मक्कार, चालाक।
  • ऐहिक- सांसारिक, लौकिक, दुनियावी।
  • ऐक्य- एकत्व, एका, एकता, मेल।
  • ऐश्वर्य- समृद्धि, विभूति।


ओ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • ओज- तेज, शक्ति, बल, चमक, कांति, दीप्ति, वीर्य।
  • ओंठ- ओष्ठ, अधर, लब, होठ।
  • ओला- हिमगुलिका, उपल, करका, हिमोपल।
  • ओस- नीहार, तुहिन, शबनम।
  • ओहार- आवरण, परदा, आच्छादन।


औ से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

  • औचक- अचानक, यकायक, सहसा।
  • औरत- स्त्री, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, तिरिया, नारी, वनिता, घरवाली।
  • औचित्य- उपयुक्तता, तर्कसंगति, तर्कसंगतता।
  • औलाद- संतान, संतति, आसऔलाद, बाल-बच्चे।
  • औषधालय- चिकित्सालय, दवाखाना, अस्पताल।
उम्मीद करता हूँ की आपको यह लेख वर्णक्रमानुसार पर्यायवाची शब्द अच्छा लगा होगा। यदि किसी प्रकार की समस्या है तो कमेंट करके हमे बताये।

View Details

Paryayvachi shabd ki paribhasha: हेलो दोस्तो! आज हम इस लेख में पर्यायवाची शब्द के बारे में पढेंगे। जैसे कि पर्यायवाची शब्द क्या है, परिभाषा, और प्रकार के बारे में विस्तृत पढेंगे।


पर्यायवाची शब्द क्या है | Paryayavachi Shabd kya hai

किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्द समानार्थी होते हैं किन्तु भाव में ये एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं।


अर्थात जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें समानार्थक, या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

जैसे :-

पावक का पर्यायवाची- कृशानु, हुताशन, वैश्वानर, शुचि, ज्वाला, आग, अनल।

मुँह का पर्यायवाची- चेहरा, मुखड़ा, आनन, मुख।


पर्यायवाची कितने प्रकार की होती है

पर्यायवाची को तीन भागों में बांटा जा सकता है।

1. पूर्ण पर्याय

2. पूर्णा पूर्ण पर्याय

3. अपूर्ण पर्याय


1. पूर्ण पर्याय पर्यायवाची शब्द :-

वाक्य में यदि एक शब्द के स्थान पर दूसरा शब्द रखा जा सके और अर्थ में कोई अंतर नहीं पड़ता हो, तो यह उसका पूर्ण पर्याय है। जैसे- जलज,वारिज।


2. पूर्णा पूर्ण पर्याय पर्यायवाची शब्द :-

जो एक प्रसंग में तो पूर्ण पर्याय हो, किंतु दूसरे प्रसंग में समानार्थक ना रह पाए, जैसे- कपड़े टांगना के स्थान पर कपड़े लटकाना कह दे तो वही अर्थ प्राप्त होता है, परंतु वह मुंह लटकाए बैठा है किस स्थान पर वह मुंह टांगे बैठा है नहीं कर सकते।


3. अपूर्ण पर्याय पर्यायवाची शब्द :-

समानार्थक शब्दों में अर्थ भेद।

View Details
Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done