क्रिया किसे कहते है | क्रिया के भेद - Hindi Os - Hindi OS -->
Professional Themes

Showing themes that are Seo, fast loading, light, fresh and professional.

हेलो दोस्तों! आज इस लेख में हम क्रिया के बारे में पढ़ेंगे जैसे क्रिया की परिभाषा, क्रिया के भेद इत्यादि। तो चलिए सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि क्रिया किसे कहते हैं। इनका प्रयोग कहाँ किया जाता है।

क्रिया किसे कहते हैं।

क्रिया की परिभाषा - जिस शब्द से किसी कार्य का होना या करना समझा जाए, उसे क्रिया कहते हैं।

जैसे:- खाना, सोना, रहना, पीना, जागना, उठना,बैठना आदि।

क्रिया किसे कहते है | क्रिया के भेद -

क्रिया के भेद : क्रिया के कितने भेद होते हैं

रचना की दृष्टि से क्रिया के मुख्यतः दो भेद हैं।

  1. सकर्मक क्रिया
  2. अकर्मक क्रिया

1. सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं

जो क्रिया कर्म के साथ आती है उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं।

जैसे:- किरन गीत गाती है। (गाना क्रिया के साथ गीत कर्म है)

रेखा फल खाता है (खाना क्रिया के साथ कर्म फल है)।

2. अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं

अकर्मक क्रिया के साथ कर्म नहीं होता तथा उसका फल कर्ता पर पड़ता है।

जैसे:- नीता रोती है। ( कर्म का अभाव है तथा रोती है क्रिया का फल नीता पर बढ़ता है)

क्रिया के अन्य भेद:-

सहायक क्रिया क्या है

सहायक क्रिया मुख्य क्रिया के साथ प्रयुक्त होकर अर्थ को स्पष्ट पूर्ण करने में सहायता करती है।

जैसे:- मैं घर जाता हूं ( यहां जाना मुख्य क्रिया है और हूं सहायक क्रिया है।)

पूर्वकालिक क्रिया क्या है

जब कर्ता एवं क्रिया को समाप्त कर दूसरी क्रिया करना प्रारंभ करता है तब पहली क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया कहा जाता है।

जैसे :- राम भोजन करके सो गया।

द्विकर्मक क्रिया क्या है

जिस क्रिया के दो कर्म होते हैं उसे द्विकर्मक क्रिया कहा जाता है।

जैसे:- अध्यापक ने छात्रों को हिंदी पढ़ाई ( दो कर्म हिंदी,छात्र)।

संयुक्त क्रिया क्या है

जब कोई क्रिया दो क्रियाओं के संयोग से निर्मित होता है तब उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं

जैसे:- मुझे पढ़ने दो, वह खाने लगा।

उम्मीद करता हूँ कि आप क्रिया की परिभाषा तथा भेद समझ गए होंगे। व्याकरण से जुड़े और भी जानकारी के लिये आप हमारे site पर search करके पढ़ सकते हैं।

क्रिया किसे कहते है | क्रिया के भेद - Hindi Os

Notification
This is just an example, you can fill it later with your own note.
Done