विशेषण (visheshan) किसे कहते हैं | विशेषण के भेद - Hindi Os
हेलो दोस्तों! क्या आप जानते है विशेषण (visheshan) क्या है, विशेषण की परिभाषा क्या है। विशेषण के कितने भेद हैं इत्यादि। आज के इस लेख में हम विशेषण से जुड़े इन सभी topic पर चर्चा करेंगे।
विशेषण किसे कहते हैं | visheshan kua hai
विशेषण की परिभाषा - विशेषण वे शब्द हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषताओं (गुण, दोष, संख्या, मात्रा, आदि) का वर्णन करते हैं।
जैसे :-
मोटा, काला, सुन्दर, बड़ा आदि।
विशेष्य क्या है | visheshy kya hai
जिस संज्ञा या सर्वनाम से किसी शब्द की विशेषता का बोध हो, उसे विशेष्य कहते हैं।
जैसे :-
मोटा लड़का हंस पड़ा।
यहां पर मोटा विशेषण है तथा लड़का विशेष्य (संज्ञा) है
विशेषण ( visheshan) के भेद | विशेषण के कितने भेद होते हैं
विशेषण मूलतः चार प्रकार के होते हैं।
1. सार्वनामिक विशेषण
2. गुणवाचक विशेषण
3. संख्यावाचक विशेषण
4. परिमाण बोधक विशेषण
1. सार्वनामिक विशेषण किसे कहते हैं
सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा- जिस सर्वनाम का प्रयोग विशेषण के रूप में होता है, उसे सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। सर्वनाम विशेषण के दो भेद होते हैं।
(अ) मौलिक सार्वनामिक विशेषण
वे सर्वनाम जो संज्ञा से पहले अपने मूल रूप में बिना किसी संशोधन के आते हैं और उसकी विशेषता बताते हैं, इस वर्ग में रखे जाते हैं।
जैसे :-
यह घर मेरा है।, वह किताब है।, कोई आदमी रो रहा है।
(ब) यौगिक सार्वनामिक विशेषण
जिन सर्वनामों से संज्ञा शब्द के गुणों का बोध होता है, वे यौगिक सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे :-
ऐसा आदमी नहीं देखा, कैसा घर चाहिए, जैसा देश वैसा भेष।
2. गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं
जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम के गुण, स्वभाव का बोध होता है, उसे गुणवाचक सर्वनाम कहते हैं। गुणवाचक विशेषण कई प्रकार के हो सकते हैं।
काल बोधक- नया, पुराना, ताजा, मौसमी, प्राचीन।
रंग बोधक- लाल, पीला, काला, नीला, बैंगनी, हरा।
दशा बोधक-पतला, मोटा, युवा, वृद्ध, गीला, सूखा।
गुण बोधक- भला, बुरा, अच्छा, झूठा, सच्चा, पापी ,सीधा, सरल।
आकार बोधक- चौकोर, गोल, लंबा, चौड़ा, नुकीला, पतला, मोटा, सुडौल।
3. संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं
वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं, संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं। यह दो प्रकार की होती है।
i. निश्चित संख्यावाचक
ii.अनिश्चित संख्यावाचक
i. निश्चित संख्यावाचक:-
इनसे निश्चित संख्या का बोध होता है।
जैसे :-
10 लड़के, 25 लड़के, 25 लड़के, 50 लड़के।
ii. अनिश्चित संख्यावाचक:-
इनमें संख्या अनिश्चित होती है।
जैसे :-
कुछ आदमी चले गए, कई लोग आए थे, सब कुछ समाप्त हो गया।
4. परिमाणबोधक विशेषण किसे कहते हैं
जिन विशेषण से संज्ञा अथवा सर्वनाम के परिमाण का बोध होता है उन्हें परिमाण बोधक विशेषण कहते हैं। परिमाणबोधक विशेषण के दो भेद होते हैं।
i. निश्चित परिमाण बोधक
ii. अनिश्चित परिमाणवाचक
i. निश्चित परिमाण बोधक- 10 किलो घी, 5 किलो सेब, 10 किलो चावल।
ii. अनिश्चित परिमाणवाचक- 10 बहुत ही, चावल दूध
मुझे उम्मीद है कि विशेषण (visheshan) की परिभाषा तथा विशेषण के भेद आपको समझ मे आ गया होगा। लेख पसंद आया हो तो दोस्तों के साथ शेयर कीजिये। व्याकरण के और भी लेख पढ़ने के लिए हमारे अन्य पोस्ट को जरीर चेक कीजिये।
Comments
Post a Comment